श्री राम नवमी पर साख़ विसर्जन करती महिलाएं
- फोटो : AMAR UJALA
राजोरी।रामनवमी पर भी घर में ही हुआ कन्या पूजन इक्का-दुक्का महिलाएं साख विसर्जन के लिए गई नदी पर संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी चेत्र के पावन नवरात्रि खत्म होने पर वीरवार को रामनवमी के उपलक्ष पर भी घरों में ही लोगों ने कन्या पूजन किया। राजोरी शहर व आसपास के सभी मंदिरों में सन्नाटा सा नजर आया किसी भी मंदिर में पुजारी के सिवा कोई और व्यक्ति नहीं दिखा। लोगों ने घरों में ही कन्या पूजन किया वह मां का आशीर्वाद प्राप्त कर मा से कोरोना वायरस को जल्द समाप्त करने की मनोकामना की। वही साख विसर्जन के लिए इक्का-दुक्का महिलाएं ही बारी-बारी नदी पर जाती दिखाई दी। एक-एक करके महिलाएं बारी-बारी नदी पर गई व साख विसर्जन किया वह वापस घर लौटी।