फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवा के 60 पत्तों के साथ युवक काबू, जमानत 

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नशीली दवाओं के 60 पत्तों के साथ पुलिस ने नारायणगढ़ थानाक्षेत्र के गांव बधौली वासी सुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम की घटना में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। नाकाबंदी देखकर आरोपी जब वापस मुड़कर जाने लगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शहजादपुर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के केस में आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए। केस के मुताबिक मुखबिरी थी रविंदर नशीली अवैध दवाओं का कारोबार करता है। इसी आधार पर राजौली मोड़ नाकाबंदी की गई थी। पकड़े जाने पर पहले तो उसने तलाशी से इंकार कर दिया लेकिन बाद में अधिकारियों के सामने तलाशी ली। वह दवा बेचने बारे कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाया।  पुलिस के अनुसार आरोपी को नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया है। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें