फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की उपस्थिति पर रखी जाएगी नजर

Sat, 22 Nov 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, पढ़ाई में सुधार लाने और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार लाने के मकसद से विभाग कड़े कदम उठा रहा है। शिक्षा विभाग के निदेशक रशीद आजम इंकलाबी ने निर्देश जारी करते हुए जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों, मुख्य शिक्षा अधिकारी और डाइट के प्रिंसिपल को कहा है कि वह अपने-अपने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, समय की पाबंदी और नियमितता पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र के मिडिल और हाई स्कूलों में औचक दौरे कर वहां शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखें। इसके अलावा स्कूलों में मिड डे मील पर नजर रखने के साथ-साथ हर सोमवार को बच्चों के टेस्ट और पैरेंट्स-टीचर मीट करवाने के लिए स्कूलों में नियम बनाएं। इसके साथ हर हफ्ते होने वाली गतिविधियों के बारे में मुख्य शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट
पेश करें।
वहीं शिक्षा और प्रशिक्षण के जिला संस्थान (डाइट) के प्रिंसिपल को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह हफ्ते में एक बार दूर दराज के स्कूलों में औचक दौरे कर वहां शिक्षकों की नियमितता पर नजर रखें। कक्षाओं में जाकर बच्चों से पूछा जाए कि उनके कौन से विषय का सिलेबस बकाया है। हर हफ्ते अपनी रिपोर्ट सीईओ को पेश करें। निदेशक ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कहा है कि वह हर महीने की पूरी रिपोर्ट उन्हें माह के अखिरी तक पेश करें।
विज्ञापन

यदि इसमें किसी प्रकार का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इस बारे में जब राजोरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल हमीद फानी से बात की तो उन्होंने  निदेशक के आदेशों का तुरंत पालन करने की बात कहते हुए बताया कि वह जल्द ही इस संबंध में जिले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों, हेड मास्टरों और जेडईओ के साथ बैठक कर उन्हें जानकारी प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें