फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के मिलते ही छलक पड़े आंसू

Fri, 21 Nov 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुत्र के मिलते ही माता-पिता की आखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सेना ने लापता पुत्र को उसके परिवारवालों से मिलाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह लोगों की मदद में पीछे नहीं है।
विज्ञापन


बालक मंजर हुसैन ने बताया कि वह मवेशी चरा रहा था, लेकिन गलती से रास्ता भटक कर नियंत्रण रेखा पार चला गया।
इस दौरान पाक सेना ने उसे तंग नहीं किया। गौरतलब है कि नौशेरा तहसील के सीमावर्ती गांव सरिया से 14 नवंबर को घर से बाहर मवेशी चराने निकला बालक मंजर हुसैन (13) अचानक लापता हो गया था। जिससे बालक के परिवार वाले परेशान हो गए। माता-पिता ने सेना और पुलिस की मदद ली। सेना ने लापता बालक के संबंध में पाक अधिकारियों से संपर्क साधा।

जिस पर पाक अफसरों ने बालक के बारे में जानकारी दी। भारतीय सेना ने बालक को उड़ी से लाकर उसके परिवार वालों को सौंप दिया। अपने बेटे को सही सलामत पाकर माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इस मदद के लिए परिवार वालों ने सेना का आभार जताया।  कहा कि सेना की वजह से ही आज उनके परिवार में खुशियां लौटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें