राजोरी। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में जिले के थन्नामंडी शिक्षा जोन के एक शिक्षक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार थन्नामंडी शिक्षा जोन के अंतर्गत आने वाले पुट्टान वली स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में तैनात सरकारी शिक्षक जहांगीर आलम को जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित सेवा नियंत्रण एवं आचरण नियम का उल्लंघन करने पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सीईओ ने सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल प्लांगड़ के प्रिंसिपल को उक्त शिक्षक के खिलाफ जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शिक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। संवाद