फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: छात्रों ने नशामुक्ति और सांप्रदायिक सद्भाव पर किया नाटकों का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगमंच थिएटर ग्रुप राजोरी के टैलेंट हंट प्रोग्राम के दूसरे चरण का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। रंगमंच थिएटर ग्रुप ने नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में इंट्रा स्कूल टैलेंट हंट कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया। प्रतिभा खोज कार्यक्रम का पहला दौर दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में चार स्कूल भाग लेंगे, जिसमें स्किट प्रतियोगिता, मोनोएक्टिंग प्रतियोगिता और ड्राइंग शामिल हैं।
विज्ञापन

नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने नशामुक्ति, सांप्रदायिक सद्भाव और साइबर अपराध विषयों पर चार नाटकों का मंचन किया। इसके अलावा पांच छात्रों ने मोनोएक्टिंग और 15 छात्रों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। रंगमंच समूह के संस्थापक विशाल पहाड़ी ने कहा कि पीर पंजाल क्षेत्र में इस तरह की नाटकीय गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य थिएटर और अन्य सह पाठ्यचर्या गतिविधियों को बढ़ावा देना और छात्रों को थिएटर के दायरे व जीवन के साथ इसकी प्रासंगिकता के बारे में जागरूक करना है। इंट्रा स्कूल गतिविधियों के पहले दौर के पूरा होने के बाद इन गतिविधियों के विजेता अंतर स्कूल प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। स्कूल के चेयरमैन कनव बडियाल विशेष अतिथि और प्रियंका बडियाल प्रिंसिपल डीपीएस सम्मानित अतिथि थीं। पंजाबी थिएटर के प्रसिद्ध व्यक्तित्व डॉ. अमनदीप आनंद और वरिष्ठ थिएटर कलाकार अशोक शर्मा निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें