सूरनकोट कसबे के लोगों ने पिछले चार महीनों से राशन की चीनी न मिलने से वितरण विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार की जनता विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ तो पहले ही हम लोगों के राशन में कटौती कर परेशानी कर दी है। अब पिछले चार महीनों से लोगों को राशन की चीनी नहीं मिल रही है।
लोग बाजार से महंगे दामों पर चीनी लेने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 25 अप्रैल तक उन्हें राशन की चीनी उपलब्ध न कराई गई तो वह तहसील में बंद और चक्का जाम करेंगे। खाद्य वितरण विभाग मुख्यालय पर मंजूर अहमद, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद तारिक और अनवर अहमद की अगुवाई में एकत्रित हुए लोगों ने सरकार और खाद्य वितरण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
कहा कि राज्य सरकार ने उनसे वोट लेकर बड़ा धोखा किया है। राशन की दुकानों पर आटा, चावल में कटौती कर दी तो वहीं चीनी नहीं मिल रही है।13 रुपये में मिलने वाली चीनी वो बाजार में 40 रुपये किलो खरीदने पर मजबूर हैं।