फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल का स्थायी कर्मचारियों ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। मांगों को पूरा कराने को लेकर 34 दिन से काम छोड़ हड़ताल कर रहे अस्थायी कर्मचारियों के समर्थन में बुधवार को सुंदरबनी में स्थायी कर्मचारियों ने भी दो घंटे जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर धरना दिया। जलशक्ति विभाग की स्थायी कर्मचारी संघ के प्रधान परमजीत सिंह ने धरने पर बैठे स्थायी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के कारण विभाग के अधिकारी उनसे 24 घंटे काम ले रहे हैं। 34 दिन से वह लगातार ड्यूटी पर हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। विभाग को जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा कर हड़ताल को समाप्त कराना चाहिए ताकि विभाग का काम सुचारु रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि अगर दस नवंबर तक उनकी हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो विभाग के स्थायी कर्मचारी भी उनके समर्थन में काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें