फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की प्रसव के बाद मौत

विज्ञापन
मंजाकोट के ग्लूती क्षेत्र में गर्भवती महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिजन।
विज्ञापन
राजोरी। मंजाकोट तहसील के ग्लूती क्षेत्र में एक गर्भवती की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों ने इसे लेकर जमकर बवाल मचाया। उन्होंने राजोरी-पुंछ हाईवे पर कई घंटे जाम लगाया और स्वास्थ्य विभिाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त निवासी गर्भवती महिला शाजिया कौसर पत्नी अयाज अहमद को सोमवार देर रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मंजाकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में ही महिला ने रात करीब 2 बजे एक बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने उसे जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया। जीएमसी पहुंचते महिला का उपचार शुरू किया गया, लेकि न उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मंगलवार सुबह परिजनों ने मंजाकोट के पतराडा स्थित राजोरी-पुंछ हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सरपंच अयूब खान, ब्लॉक विकास परिषद की चेयरमैन शमशाद बेगम व मृतका के पति ने बताया कि पहले तो मंजाकोट अस्पताल में डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और समय रहते महिला को रेफर नहीं किया। महिला दर्द में तड़पती रही और डॉक्टर उसका तमाशा देखते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद जब महिला को जीएमसी रेफर किया गया तो उसे समय पर एंबुलेंस भी प्रदान नहीं की गई। अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस को खराब बता कर महिला को अपने स्तर पर जीएमसी शिफ्ट करने की बात कही गई। एंबुलेंस न मिलने के चलते महिला की हालत और बिगड़ती गई और परिजन उसे मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक निजी वाहन में लेकर जीएमसी पहुंचे और जब तक वह राजोरी पहुंची तब तक उसकी हालत इतनी नाजुक हो चुकी थी कि राजोरी पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।
गुस्साए परिजनों ने सड़क के बीच शव को रखकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और डॉक्टरों को लापरवाह बताते हुए विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते रहे। वहीं करीब 3 घंटे के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार मंजाकोट, एसडीपीओ निसार खोजा, एसएचओ मंजाकोट पंकज शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिलाया कि इस मामले की जांच की जाएगी और दोषी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया और महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें