फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई अस्थायी कर्मियों ने काम छोड़ हड़ताल शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पीएचई इंपलाइज युनाइटेड फ्र ंट डिवीजन की तरफ से सब डिवीजन में जल शक्ति विभाग अस्थायी कर्मियों ने शुक्रवार शाम आठ बजे से 72 घंट की काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। मांगों में डेलीवेजर, आईटीआई, सीपी वर्कर्स, नीड बेस, भूमि सौंपने वाले (लैंड डोनर) की जायज मांगों को सरकार के समक्ष लंबे समय से रखा जा रहा है। सरकार को पहले ही चेताया गया, लेकिन सरकार के न मानने पर मजबूर होकर हड़ताल शुरू की गई है ।
विज्ञापन

फ्रंट के शाम लाल शर्मा, देवेंद्र कुमार, पुष्कर राज बख्शी, खालिक मिर्जा, इब्राहीम, इम्तियाज, सुभाष कुमार आदि ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते हमें काम छोड़ हड़ताल पर जाना पड़ा है। हमारी मुख्य मांगों में सभी अस्थायी कर्मियों को स्थायी किया जाए। केंद्र सरकार की तर्ज पर लाभ दिया जाए, 52 माह का बकाया वेतन जल्द दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें