फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरहाल में आवारा कुत्तों ने दो बच्चों सहित तीन को बनाया अपना निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी । राजोरी की दरहाल तहसील के थन्नामंग क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आवारा कुत्तों ने एक के बाद एक तीन लोगों को अपना निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार उक्त निवासी 12 वर्षीय किशोर अपने घर से बाहर निकलकर बाजार जा रहा था कि रास्ते में 8, 10 आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया. आवारा कुत्ते उसे घसीटते हुए घर से करीब 200 मीटर दूर ले गया उसे बुरी तरह से काटने लगे. वहीं कुछ लोगों ने इस दृश्य को देखा व बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं उसके बाद आवारा कुत्तों ने 3 साल के बच्चे को निशाना बनाया और उसके बाद एक 40 वर्षीय महिला को भी काटा। तीनों को दरहाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर उनका उपचार किया जा रहा है. उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि 12 वर्षीय बच्चे हसन रजा को पैरों पर टांगो पर व हाथों पर कुत्तों ने बुरी तरह से काटा है व उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वह अन्य दोनों का उपचार जारी है उनकी हालत बेहतर है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि आवारा कुत्तों को उठाकर कहीं दूर फेंके वरना रोज यह बच्चों को काटते फिरेंगे वह माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें