सुंदरबनी। तहसील बैरीपतन के हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में पुलिस की तरफ से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीपीओ तोहिफ अहमद ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसडी सिंह के साथ कराया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से सहयोग दिया जा रहा है। युवाओं को खाली समय में किसी न किसी प्रकार के खेल जरूर खेलना चाहिए। अगर युवा इस ओर ध्यान नहीं देते हैं तो उनके दिमाग में गलत सोच की प्रवृत्ति हो सकती है। इसलिए सिविल प्रशासन पुलिस तथा सेना की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ताकि युवा सही दिशा में चलकर देश की उन्नति में सहयोग कर सकें।
प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आठ टीमें शामिल हो रही हैं। फाइनल मैच 16 मार्च को होगा।