सेना द्वारा आयोजित रन फॉर फन यूनिटी मे भाग लेते
नौशेरा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए सेना ने नौशेरा के युवाओं और बच्चों के लिए शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। इस आयोजन में नवोदित धावकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में 50 लड़कों ने भाग लिया।
सेना के अनुसार बच्चों और युवाओं ने एकता, टीम वर्क और फिटनेस की भावना का आनंद लिया और प्रदर्शित किया। कार्यक्रम पूर्व चिकित्सा निरीक्षण के साथ शुरू हुआ और विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मान और पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुआ। इस आयोजन ने युवाओं को सकारात्मक, उत्पादक और स्वस्थ जीवन शैली की ओर ले जाने पर अच्छा प्रभाव डाला। स्थानीय लोगों ने सेना के प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन के लिए अनुरोध किया।