फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बाबा मेईमल्ल देवस्थान पर उप्पल बिरादरी की मेल में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ली में दो दिवसीय अर्ध वार्षिक मेल में कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़िया। उप्पल बिरादरी ने बाबा मेईमल्ल देवस्थान बल्ली पर दो दिवसीय अर्ध वार्षिक मेल लगाई। इसमें देवस्थान पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। बिरादरी के लोगों ने दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया।
देवस्थान के पुजारी तीर्थराम व बलदेव राज शर्मा ने बताया कि मेल में बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे के सथ भाग लेते हैं। बाबा मेईमल्ल का बिरादरी पर सदैव आशीर्वाद बना रहता है। बाबा के दरबार में कैबिनेट मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने भी माथा टेका और बिरादरी के लोगों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं को सुना। उप्पल बिरादरी के लोगों ने सतीश कुमार शर्मा को क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत करवाया और समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छंब विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे : सतीश शर्मा
सतीश शर्मा ने बल्ली क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए तीस लाख रुपये की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द राशि जारी कर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि मेरे पिता स्व. सांसद मदन लाल शर्मा ने भी अपनी यात्रा बाबा मेईमल देवस्थान पर माथा टेककर शुरू की थी। वह पैदल चलते थे लेकिन आप लोगों के आशीर्वाद से मेरे पास गाड़ी है। बाबा मेईमल के आशीर्वाद से मैं एमएलए बना और आज मंत्री हूं। बाबा मेईमल के आशीर्वाद से छंब विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे। मेल के दौरान भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें