फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: हिंदू समाज से राष्ट्र विरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
-सांबा की केहली मंडी में हिंदू सम्मेलन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे की केहली मंडी में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर विभाग प्रचारक अनुराग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। हिंदू समाज से राष्ट्र विरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया।
वक्ता अनुराग ने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही आज की सभी चुनौतियों का डटकर सामना कर सकता है। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, नशाखोरी, धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं तथा समाज और राष्ट्र को तोड़ने वाली शक्तियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन सभी से लड़ने के लिए समाज का एकजुट होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने श्री गुरु तेग बहादुर व गुरु गोविंद सिंह और उनके चार साहिबजादों के धर्म रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो थोड़े से लालच में आकर अपना धर्म परिवर्तन कर लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे ऐसे संस्कारी व्यक्तित्वों का निर्माण करें जिनकी सोच महान गुरुओं जैसी हो। जो समाज के लिए शिवाजी महाराज जैसे साहसी और राष्ट्रभक्त नेतृत्व प्रदान कर सकें ताकि भारत हर चुनौती का सामना वीरता और आत्मविश्वास के साथ कर सके। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें