युवा एवं खेल विभाग की तरफ से 19 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी में वार्षिक अथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा एवं खेल विभाग के अधिकारी राजोरी एजाज खान और जोनल फिजिकल अधिकारी सुंदरबनी रमेश शर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में सुंदरबनी और नौशेरा के विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों की 24 छात्राओं ने भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी की सोनिया ने प्रथम और हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा की पूर्वी शर्मा ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी की ज्योति वाला ने पहला और नौशरा की सनेह हीर ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबंाई की प्रिया कुमारी प्रथम और हायर सेकेंडरी लंबेड़ी की ताबिया खातून ने दूसरा, 800 मीटर दौड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी की फोजिया कौसर ने पहला और इसी स्कूल की मंजूबाला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह शार्ट पुट में हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई की पूर्वी शर्मा ने पहला, शैल शर्मा ने दूसरा, जेवलिन में हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई की प्रिया कुमारी ने पहला और लंबेड़ी की ज्योति वाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि थाली फेंक में शैल शर्मा ने प्रथम और प्रिया कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।