फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने तिरंगा फहरा कर मनाईं खुशियां

Fri, 21 Nov 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को सेना की पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ सेना की 2/5गोरखा रेजीमेंट की तरफ से गांव कलाई से डन् नी पीर तक के ट्रैकिंग टुआर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने डन्नीपीर स्थान पर तिरंगा फहरा कर पुंछ का भारत के साथ लिंक अप होने की खुशियां मनाई। वीरवार सुबह कलाई स्थित सेना की गोरक्षा रेजीमेंट मुख्यालय में पुंछ लिंकअप दिवस के हत एक ट्रैकिंग टुआर का फ्लैग आफ समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडिंग अधिकारी कर्नल जी बी सिंह ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुमताज़ बटटी मुख्य अतिथि रहे और झंडी दिखा कर बच्चों को ट्रैकिंग के लिए रवाना किया। दोपहर बाद जब बच्चे डन्नीपीर पहुंचे और वहां पर तिरंगा लहराया और खुशियां मनाई। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पुंछ लिंक अप दिवस को बडे़ ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी कड़ी में डन्नी के पीर तक ट्रैकिंग टुआर का आयोजन किया गया है। 21नवंबर 1948 को डन्नी का पीर में ही पुंछ जिले में कश्मीर की तरफ से आगे बढ़ रहे ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह की सेना और राजोरी की तरफ से आगे बढ़ रही ब्रिगेडियर पंिडत की सेना का आपस में मिलन हुआ था, जिन्होंने कबाइलियों का सफाया करते हुए पुंछ का देश के साथ लिंक अप किया था। उसी की याद में हर वर्ष आज के दिन स्कूली बच्चों के लिए ट्रैकिंग का आयोजन किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें