फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Sun, 11 Sep 2016 12:44 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सुखतोई नदी में डूबने से मौत हो गई। मेंढर निवासी सिराज अहमद बीएसएफ में भर्ती होने के लिए राजोरी आया था।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे वह शहर के  सलानी क्षेत्र में बहने वाली सुखतोई नदी में डूब गया। कुछ युवकों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया।
पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया गया। पुलिस के सिपाही कमल किशोर ने सिराज को बाहर निकाला।  उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, पर डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव को पैतृक निवास ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की।
विज्ञापन


पर जिला अस्पताल की तरफ से एंबुलेंस नहीं मिली। इसके चलते नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

डीएसपी हेडक्वार्टर अब्दुल हमीद ने मृतक के परिवार वालों से बात करते हुए माहौल को शांत कराया और शव के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

इसके बाद परिवार वालों का गुस्सा ठंडा हुआ और लोगों ने सड़क से जाम हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें