सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार कर राशन खरीदते लॉग
- फोटो : AMAR UJALA
राजौरी में कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा जा रहा ख्याल। राशन डिपो पर लोग एक साथ जमा होकर ले रहे राशन। संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी कोरोना वायरस के प्रकोप से आम जनता को बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखने की अपील बार-बार की जा रही है , लेकिन उसके बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान पूरी तरह से नहीं रखा जा रहा है। शहर के आस-पास व जिले के कई इलाकों में खासकर राशन डिपो के आसपास सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार कर के राशन लेते देखा जा रहा है। सरकारी राशन डिपो पर जहां भी लोग सरकारी राशन लेने आते हैं इतने जल्दी में होते हैं कि उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान ही नहीं रहता और भीड़ जमा करके राशन लेते हैं। इतना ही नहीं राशन डिपो और कुछ अन्य दुकानों पर सामान लेने वाले लोग ना तो मास्क पहनते हैं और ना ही खुद को बचाने के प्रयास करते हैं। लोग सोशल, डिस्टन्सिंग को पूरी तरह से तार तार करके अपना सामान खरीदते हैं और वापस चले जाते हैं। वही इस संबंध में फूड सप्लाई विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर मुख्तार अहमद से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सभी राशन डिपो के डीलरों को कड़े निर्देश दिए कि है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखें और इस आदेश को सख़्ती से पालन के लिए कहा गया है। वहीँ असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि लोगों को खुद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना चाहिए ताकि उनका व उनके परिवार को परेशानी न झेलनी पड़े
राजोरी में सोशल डिस्पेंसिंग का ध्यान ना रखते हुए लोग
- फोटो : AMAR UJALA
राजोरी में सोशल डिस्पेंसिंग का ध्यान ना रखते हुए लोग