फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के दिन मस्जिदो में लॉकडाउन

विज्ञापन
शहर की जामा मस्जिद का बंद पड़ा मुख्य गेट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का भले ही पालन न दिखा हो, लेकिन लखीमपुर खीरी की मस्जिदों की चौखटों पर पड़े ताले और वहां पसरा सन्नाटा लॉककडाउन का पालन खुद बयां कर रहा था। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पूर्व शहर में कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। शहर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इशहाक ने अकेले ही मस्जिद में नमाज अदा कर वैश्विक महामारी से सभी को बचाने और देश में अमनचैन कायम रखने की दुआ की। उन्होंने सभी से घरों में ही रहकर सामाजिक दूरी बनाते हुए नमाज अदा करने की अपील की। कचहरी रोड स्थित सुनहरी मस्जिद के भी दरवाजे बंद थे। कोई चहल पहल नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकास मिश्र, टीएसआई सूर्यमणि यादव, एसएसआई शिव प्रसाद पांडेय गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कचहरी रोड स्थित सुनहरी मस्जिद पर पसरा सन्नाटा - फोटो : AMAR UJALA
शहर के कचहरी रोड स्थित सुनहरी मस्जिद पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें