फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर पंजाल की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी

Sun, 21 Sep 2014 01:55 AM IST
jammu news, kashmir news, news in hindi, rajouri
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को जिले में जोरदार बारिश हुई। पीर पंजाल की पहाड़ियों पर जबरदस्त बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी भी हुई है। बारिश होते ही पहाड़ों पर रहने वाले सिहर उठते हैं।
विज्ञापन


अब तक बारिश और बाढ़ के दिए जख्मों को लोग भुला नहीं पाए है। वहीं बारिश की वजह से कई घर जो गिरने की कगार पर खड़े हैं और कई खतरे की जद में आ गए हैं, उन घरों में रहने वाले लोग बारिश होते ही सिहर जा रहे हैं।

जिले में करीब 3500 घर पहले ही बारिश की वजह से तहस-नहस हो चुके हैं। शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई बारिश आधा घंटा तक लगी रही। जोरदार हुई बारिश से चंद मिनटों में शहर के नदी-नालों में पानी आ गया। जबकि गलियों और अन्य जगहों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


जिले के बुद्धल, कोटरंका, बकोरी और मुगल रोड पर जोरदार बारिश होने से घंटाें यातायात बाधित रहा। मुगल रोड पर करीब तीन घंटे बारिश हुई, इसकी वजह से चंडीमढ़, छत्तापानी आदि के पास वाहन रुक गए। अगले कुछ दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें