फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधरे में डूबा जवाहर नगर

Sun, 28 Dec 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जवाहर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय में लगे ट्रंासफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे जवाहर नगर के दो वार्डों के सैकड़ों घर अंधेरे मेें डूब गए। सीएमओ कार्यालय और पैरा मेडिकल ट्रेनिंग स्कूल में कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब दस बजे अचानक ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली और धू-धू कर जलने लगा। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। कुछ ही पलों में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।
 
इस संबंध में जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान ने बताया कि ट्रंासफर्मर की आग पर यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो यह आग कुछ घरों और सीएमओ कार्यालय के साथ बनाए गए पैरा मेडिकल ट्रेनिंग स्कूल भवन को भी अपनी चपेट में ले सकता था।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यालय, स्कूल और जवाहरनगर क्षेत्र के वार्ड नं पांच और छह में बिजली गुल हो गई। शाम पड़ते ही यह दो वार्ड अंधेरे में डूब गए।  स्थानीय लोगों ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें