भारतीय सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को हथियारों के प्रति परिचित करवाया
नौशेरा। सेना ने बुधवार को डे इन सीओबी का आयोजन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कलाल में एक दिन बिताया। गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को सेना के हथियारों से परिचित कराना और उन्हें सेना में कामकाज, परंपराओं और सामान्य जीवन के बारे में जानकारी देना रहा। साथ ही यह सशस्त्र बलों के बारे में आम जनता के बीच के अवरोधों को मिटाने के साथ-साथ छोटे बच्चों को रक्षा बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करने की गतिविधि भी थी। बच्चों के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने और साथ ही क्षमताओं में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से एक हथियार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों ने सभी हथियारों को नजदीक से देखा। इस दौरान कमांडर की तरफ से वार्ता की गई। संवाद