फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमेंन स्योट ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला के खंड विकास स्योट के बीडीसी अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने स्योट में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कर ब्लॉक स्योट में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि स्योट ब्लॉक में जितने भी काम चल रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाए। ताकि समय पर सभी कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को कराते समय उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी किस्म की कोताही न रहे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लोगों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए भी कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ब्लॉक स्योट के सरपंच तथा पंच भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें