फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की सहायता के लिए सेना रहती है तैयार

विज्ञापन
सेना के जवान गरीब परिवारों को टैंट मुहैया करवाते हुये
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल की मोलू बटालियन ने पिछले दिनों हुई बारिश में बेसहारा लोगों की मदद कर दिखा दिया कि सेना सरहद की रक्षा के साथ-साथ गरीब लोगों की सहायता के लिए अग्रसर रहती है। सेना की तरह से बताया गया कि शनिवार को उनको सूचना मिली कि गांव निकोवाल और फकवाडी निवासी दो गरीब परिवारों के मकान की कच्ची छत बारिश से गिर गई। दोनों परिवार काफी साधारण थे। दोनों परिवार की महिलाएं विधवा थीं। सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिवारों को बारिश से बचने के लिए टेंट मुहैया कराये। वहीं स्थानीय लोगों ने सेना के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सुख दुख की घड़ी में सेना हमेशा सरहदी लोगों के साथ खडी़ रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें