सेना ने एमिटी मीटिंग का किया आयोजन
राजोरी। सेना ने हंजनवाली में शनिवार को एमिटी मीटिंग का आयोजन किया। इसका उद्देश्य अवाम के साथ संपर्क बढ़ाना और लोगों के साथ बेहतर समझ बनाना रह।
बैठक के दौरान लोगों के कल्याण, शिक्षा और धार्मिक सद्भाव को शामिल करने से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सेना द्वारा महिला और युवा सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। कोविड-19 के प्रसार को रोकने में ग्रामीणों की भावना और आत्म-अनुशासन की सराहना की गई। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न अन्य कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में भी बताया गया, जो सेना स्थानीय लोगों को उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में सहायता करने के लिए संचालित कर सकती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के समग्र विकास में सेना द्वारा प्रदान किए गए समर्थन की सराहना की।