फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी कक्षा के छात्र की शिक्षक ने की पिटाई

Sat, 15 Oct 2016 08:53 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण - फोटो : Logo
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने स्कूली बच्चों को शारीरिक दंड पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बावजूद शनिवार को जिले के सीमावर्ती गांव रच्छवा में दूसरी कक्षा के छात्र को छोटी से गलती पर इतनी बुरी तरह से पीट डाला कि मासूम बच्चा स्कूल में ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उन्हें स्कूल से किसी ने सूचना दी कि उनका बच्चे को स्कूल में पीटा गया है। जब वह स्कूल पहुंचे तो बच्चे को रोते हुए पाया। छानबीन करने पर मालूम हुआ कि उनके बेटे ने खेल के दौरान किसी अन्य बच्चे को धक्का दे दिया था।

इसी बात पर स्कूल के दो शिक्षकों ने बच्चे की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। बच्चे की पीठ पर मार के निशान साफ दिख रहे हैं। स्कूल के दो शिक्षकों ने मासूम बच्चे को इतनी बुरी तरह से पीटा है कि उसकी पीठ पर मार के निशान देख कर कोई भी दंग रह जाए।
विज्ञापन


अभिभावकों ने तत्काल बच्चे को चटयार स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। वहीं बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस में  मामला दर्ज करवाया है और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित मासूम के पिता ने बताया कि यदि पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें