फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सुरक्षाबलों ने खंगाले जंगल, घरों में भी जांच हेलिकॉप्टर व ड्रोन की भी ली जा रही मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुंछ के सुरनकोट में सैन्य वाहनों पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश तेज, जंगलों की घेराबंदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। पुंछ के सुरनकोट में सैन्य वाहनों पर हमले के बाद से राजोरी के जंगली इलाकों में तलाशी अभियान शनिवार को भी जारी रहे। सुरक्षा बल थन्नामंडी, डीकेजी, दरहाल और मंजाकोट के जंगल खंगाल रहे हैं। घने जंगलों में हेलिकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सेना के पैरा कमांडो, सीआरपीएफ व पुलिस की एसओजी संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉ. हसीब मुगल, एसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह और सेना के राष्ट्रीय राइफल के कमांडर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। याद रहे कि वीरवार को पुंछ हमले के तत्काल बाद थन्नामंडी के डीकेजी के जंगल सुरक्षा बलों ने से लिए थे। डीकेजी से लगते मंजाकोट और दरहाल के जंगलों के आसपास भी घेराबंदी कर दी थी, जोकि शुक्रवार को भी जारी रही। सुरक्षा बल लोगों के घरों में भी छानबीन कर रहे हैं ताकि आतंकी हमला करने वाले आतंकी भाग न सकें। सूत्रों के अनुसार थन्नामंडी के डीकेजी, शाहदरा शरीफ, भंगाई के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। उधर, राजोरी-थन्नामंडी-बफलियाज सड़क पर यातायात शुक्रवार को भी बंद रहा। हमले के बाद से सड़क पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही पर शुक्रवार को भी बंद रही। अभी सैन्य वाहनों का ही आना-जाना है। कुछ दिन तक मार्ग पर यातायात बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें