संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। मात्र 10 किलोमीटर लंबी बुद्धल-तरगयीं मार्ग पर चौड़ीकरण और ब्लैकटॉप करने का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि यह परियोजना 16 साल पहले पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) की ओर से शुरू की गई थी।
सामाजिक कार्यकर्ता जैद सागर ने कहा कि सड़क की हालत कई सालों से खस्ताहाल है, जिससे बुद्धल और उसके आसपास के इलाकों के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गहरी नींद में हैं। सड़क खस्ताहाल होेने से स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। सड़क पर पैदल चलना भी सम्भव नहीं है। जैद सागर ने कहा कि सड़क का समय पर पूरा होना जरूरी है। तरगयीं और आसपास के गांवों के निवासियों को अब विधायक जावेद इकबाल चौधरी से उम्मीदें हैं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फंड जारी होने पर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।