फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवक बदराई मार्ग पर तारकोल डालने का कांम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्र के गांव देवक से बाबा बालो जी देवस्थान बदराई तक जाने वाली सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। बुधवार को डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने देवक बदराई के सरंपचों पंचों तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को साथ लेकर तारकोल डालने का काम शुरू कराया। डीडीसी ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर एलजी प्रशासन की तरफ से लोगों को सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कार्य किया जा रहा है। हर गांव में सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना नाबार्ड तथा अन्य योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे हर गांव तक सड़क सुविधा पहुंचेगी। इसी प्रकार से हर घर में बिजली तथा हर घर को नल से जल देने की योजनाओं के तहत लोगों को सुविधाएं देने के लिए कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें