सुंदरबनी। गांव ठंडापानी के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार कसे एडीसी से मिलकर जम्मू-पुंछ फोरलेन के निर्माण को लेकर बरती जा रही अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। एडीसी को बताया गया कि गांव से निकलने वाले इस मार्ग को कहीं से जमीन लेवल से ऊपर उठाने तथा कहीं से नीचे करने से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एडीसी ने आश्वासन दिया कि उनकी परेशानियों के संबंध में बीआरओ के अधिकारियों को बता दिया जाएगा। ताकि लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। संवाद