फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने तीन करोड रूपए की लगात से बने गी मकोल भाटातला सडक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्र के गांव मकोल नहोती भाटातला के लोगों को वर्षों से मकोल भाटातला सड़क की खस्ता हालत से हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण शुक्रवार को डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने शुरू कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीसी ने कहा कि सड़क निर्माण बीस वर्ष पूर्व जब केंद्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू की गई थी, उस समय राजोरी में यह पहली सड़क थी। उसके बाद इसकी मरम्मत के लिए फंड नहीं होने के कारण सड़क की हालत इतनी खस्ता हो गई कि अब इस पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। उन्होंने कहा कि अब बीस वर्ष बाद सड़क की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार की तरफ से पीएमजीएसवाई के तहत तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे लोगों को पेश परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें