फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवक बदराई सडक मार्ग की मरम्मत का कांम शुरू लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। गांव देवक से बदराई जाने वाली सड़क को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को सिया बदराई की सरपंच पूजा शर्मा की मौजूदगी में डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उक्त मार्ग को तारकोल डालकर पक्का किया गया था और अब सात वर्षों बाद इसकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी। कुछ माह पूर्व सड़क की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की, जिसके बाद अब सड़क की मरम्मत शुरू हुई। संवाद
विज्ञापन

गर्मी से बुधवार को भी कोई राहत नहीं
सुंदरबनी। सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। क्षेत्र में पांच-छह दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को बुधवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह सूरज निकलते ही शाम को सूरज ढलने तक तापमान एक जैसा रहा, जिससे लोगों को दिनभर लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। सुंदरबनी में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया, जिससे क्षेत्र में पंखे तथा कूलर भी गर्म हवा देने लगे। क्षेत्र में जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है बिजली की कटौती भी सताने लगी है। बुधवार को दिनभर बिजली की आंख मिचौली के कारण लोग बहुत परेशान रहे। लोगों ने घरों से निकलकर पेड़ों की छाया में बैठकर दिन गुजारा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें