फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडापानी त्रियाठ सडक की हालत खस्ता होने से लोग परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। गांव ठंडापानी से त्रियाठ जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद विभाग की तरफ से सड़क की मरम्मत कराकर ठीक नहीं कराया गया है। अब सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इस संबंध में उक्त मार्ग पर सफर करने वाले केवल कृष्ण, सतपाल, धीरज कुमार, राकेश कुमार, कुलदीप राज, विजय कुमार आदि का कहना है कि ठंडापानी से त्रियाठ जाने वाली 30 किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह पडे़ गड्ढों के कारण मार्ग की हालत इतनी खस्ता है कि वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। इस कारण अब वाहन चालक भी उक्त मार्ग पर वाहनों को ले जाने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ठंडापानी त्रियाठ मार्ग की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी। इसके बाद उक्त मार्ग के आसपास पड़ने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को मजबूर होकर पैदल ही सफर करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें