नौशेरा से सुंदरबनी वाया सेरी सड़क मार्ग
नौशेरा। नौशेरा से सुंदरबनी वाया दबड सेरी जाने वाला सड़क मार्ग खस्ताहाल में है। इसके कारण हादसे होने की आशंका बनी हुई है। डींग पंचायत के सरपंच रमेश चौधरी ने बताया कि वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी होती है। इस सड़क के निर्माण की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह मार्ग ग्रेफ के अंतर्गत आता है। सड़क किनारे की मार्ग टूटा होने के कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। दबड़ पोठा, सेरी सयाल के लोगों की ओर से मांग की गई है कि इस सड़क मार्ग की सुध ली जाए। संवाद