फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा माता मंदिर लम्मन तक सड़क का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के गांव लम्मन में स्थित दुर्गा माता मंदिर तक सड़क की हालत खस्ता होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उक्त सड़क का पर तारकोल डालने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद विभाग की ओर से सड़क पर तारकोल डालकर मार्ग को पक्का नहीं किया गया। इस कारण लोगों को दुर्गा माता मंदिर लम्मन तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासियों अशोक कुमार, शाम लाल, तरसेम लाल, कृष्ण लाल, मुलख राज, पवन कुमार, प्रीतम लाल आदि का कहना है कि चार वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने सुंदरबनी से नढ़ानी जा रही मुख्य सड़क से दुर्गा माता मंदिर तक ककर डालकर उसे पक्का करने का काम शुरू किया था, लेकिन विभाग ने कंकर डालकर काम बंद कर दिया। इसके बाद आज तक सड़क पर तारकोल नहीं डाला गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि मुख्य सड़क से लम्मन दुर्गा माता मंदिर तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क पर तारकोल डालकर लोगों को आ रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें