फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सींमावर्ती क्षेत्र के गांव अंब खोडी में सडक सुविधा नहीं होने के कारण लोग हो रहे परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव अंबखोड़ी में सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आज भी उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों धनी राम, संजय कुमार, कमल कुमार, मुंशी राम आदि का ने कहा कि गांव अंब खोड़ी में सड़क सुविधा न होने के कारण आम लोगों को तो परेशानियां हो ही रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानियां विद्यार्थियों को हो रही है। क्योंकि आठवीं कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है, लेकिन सड़क सुविध नहीं होने के कारण अधिकतर विद्यार्थी आठवीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव अंब खोड़ी के ढोक बनियाड से अंब खोड़ी तक सड़क का निर्माण कराकर परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें