नौशेरा में टिप्पर से टकराने के बाद पलटा आटो।
नौशेरा। कस्बे से करीब छह किलोमीटर दूर लंबेड़ी में हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार क्राइस्ट स्कूल के निकट टिप्पर जेके 20ए 2587 की चपेट में एक आटो जेके 11डी 9281 आ गया। इस हादसे में आटो सवार चालक समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। उनकी पहचान मुकेश कुमार (41) पुत्र निवासी कालाकोट, बिलाल हुसैन (38) पुत्र मखनखान निवासी मयारी कालाकोट संजीव कुमार (39) पुत्र सतपाल निवासी कालाकोट, करतार सिंह (29) पुत्र बालक राम निवासी सोलकी, चालक बलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी लंबेड़ी मोहम्मद हमीद (19) पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी सोलकी के रूप में हुई।