फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से कई इलाकों में सड़कें बंद

Tue, 10 Jan 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/ पुंछ
विज्ञापन
snowfall - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रविवार को सातवें दिन बर्फबारी और बारिश रुकने और सोमवार को कई इलाकों में सूर्य देव के दर्शन देने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बर्फबारी से प्रभावित अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को भी सड़क संपर्क पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है। बिजली, पीने के पानी, मिट्टी के तेल और राशन की सप्लाई भी बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण सोमवार को भी लोग दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह से ही जिले के सभी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ  रहा। निचले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकल कर बाजारों में जरूरी सामान की खरीदारी करने पहुंचे। जबकि पिछले छह दिनों से घरों में बंद लोग धूप सेंकने के लिए घर की छतों और पार्कों में भी दिनभर जुटे रहे।

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गडियां, सावजियां, उढीपुरा, डन्ना, नाढ़बलनेई, चापड़ियां, सुंदरी, पोशाना, डोगरेयां, कलाली, मड़ा, मुगलमाड़ा, चिखड़ीबन, मूरी, अढ़ाई, मोरबन आदि क्षेत्रों में जहां पर पिछले छह दिनों तक जमकर बर्फबारी होती रही। लोगों का आरोप है कि एक तरफ  सरकार हर दिन रेडियो टीवी पर बर्फबारी से प्रभावित लोगों तक हर प्रकार की सुविधा पहुंचाने की बात कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


 मंडी सावजियां मार्ग पर भी सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों द्वारा बीच रास्ते में फंसे वाहनों को निकालने के लिए काम शुरू कर दिया। कुछ क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी की तरफ  से सड़कों से बर्फ हटाने का काम सोमवार को भी जारी रखा गया। विभाग के एईई अमरप्रीत ने बताया कि सोमवार को मंडी तहसील में हमारी मशीनों ने लोरन बटल कोट साईमीरा की जियारत तक की सड़क और लोरन सिब गांव तक की सड़क से बर्फ  हटाने का काम पूरा कर लिया।

सूरनकोट तहसील में चंडीमाड़ा से पिनाड़ और पिनाड़ से पोशाना के बीच करीब पांच किलोमीटर तक सड़क से बर्फ  हटा ली गई है। उनका कहना है कि अगर इसी प्रकार मौसम साफ  रहता है तो अगले एक डेढ़ दिन भी सभी बंद सड़कों को खोल दिया जाएगा। सोमवार को मौसम साफ  होने पर बड़ी संख्या में सैलानी  मंडी कसबे और उसके आसपास के इलाकों में पहुंचे। वहां उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर बर्फ के गोले बरसाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें