मंगलवार देर रात 10:30 बजे हुआ सड़क हादसा, ट्रक-कार में टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोेरी जिले के सुंदरबनी पुलिस थाने के तहत आने वाले भाखर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू की और जा रही कार सुंदरबनी के भाखर क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक में इतनी भीषण टक्कर थी कि कार के परखचे उड़ गए। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सुंदरबनी के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया, जहां से तीनों को जम्मू रेफर कर दिया है।
घायलों की पहचान रकिया अख्तर पुत्री मोहम्मद हनीफ, बीमा पत्नी प्रकाश और मोहम्मद यासीन पुत्र ताजीम सभी निवासी मेंढर पुंछ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया है।