फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जम्मू-राजोेरी हाईवे पर नारियां टॉप में चावल से लदा ट्रक पलटा, घंटों जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-144 ए पर दोनों तरफ यातायात पूरी तरह ठप, यातायात बहाल नहीं होने से फंसे सैकड़ों वाहन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। जम्मू-राजोेरी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-144ए पर नारियां टॉप के पास सोमवार शाम करीब छह बजे एफसीआई के चावल से लदा ट्रक पलट गया, जिस कारण राजमार्ग पर दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। हादसे के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है।
हादसे के बाद पलटा हुआ ट्रक सड़क के बीचों-बीच आ जाने से जम्मू से राजोेरी तथा राजोेरी से जम्मू की ओर जाने वाला यातायात रुक गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क से पलटे हुए ट्रक और बिखरे चावल के बोरे हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, ट्रक को हटाने और सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित बनाने में काफी समय लग गया। इसके चलते लंबे समय तक हाईवे पर यातायात सामान्य नहीं हो सका।
खबर लिखे जाने तक एनएच-144ए पर यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हुआ है। इस कारण जम्मू-राजोेरी मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
यातायात बाधित होने के मद्देनजर जम्मू की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राजोेरी-कलाकोट मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रभावित मार्ग पर तब तक यात्रा करने से बचें, जब तक सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पूरी तरह हटा कर यातायात बहाल नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन

लंबे जाम से यात्रियों को हुई परेशानी
एनएच-144ए जम्मू को राजोेरी और आगे पुंछ क्षेत्र से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में नारियां टॉप जैसे संवेदनशील पहाड़ी हिस्से में भारी वाहन के पलटने से सड़क का दोनों ओर से बंद होना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया। राजमार्ग पर फंसे यात्रियों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा, जबकि वैकल्पिक मार्ग से निकलने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें