संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। अनंतनाग-राजोेरी संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर सईद फखरुद्दीन हामिद ने 4 जून को होने वाली मतगणना प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजोेरी का दौरा किया। जिला चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश भगत के साथ रिटर्निंग ऑफिसर ने सरकारी पीजी कॉलेज राजोरी में बनाए गए मतगणना हॉल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। 4 जून, 2024 को मतगणना को सुचारू और कुशल बनाने के लिए कुल 7 मतगणना हॉल और 7 स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं।
दौरे के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर ने मौजूद सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की गहन जांच की और यह सुनिश्चित किया कि मतगणना प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। रिटर्निंग ऑफिसर और जिला चुनाव अधिकारी राजोेरी ने मतगणना दिवस की समग्र तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। अनंतनाग राजोेरी निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 4 जून, 2024 को होनी है और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने और राष्ट्र के लोकतांत्रिक लोकाचार को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बैठक में एडीसी नौशेरा, बाबू राम टंडन एडीसी कोटरंका, आदिल मीर डिप्टी डीईओ, शकील मीर एसीआर, मोहम्मद जहांगीर खान एसडीएम थानामंडी, आबिद हुसैन शाह और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।