फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बलिदानी मोहम्मद रफीक को किया याद

Wed, 19 Feb 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सीआरपीएफ की 237 बटालियन की ओर से दरहाल में बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें पाटा थाना तहसील दरहाल के बलिदानी मोेहम्मद रफीक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।
विज्ञापन

स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन सहायक कमांडेंट आजाद अहमद हिजाम के नेतृत्व में हुआ। इसमें डीएसपी नवीद शौकत काजी, एसएचओ दरहाल सुनील शर्मा के साथ-साथ एमईटी स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बलिदानी की विरासत के सम्मान में छात्रों ने भावपूर्ण शोक संदेश दिए और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बलिदानियों के बारे में जानकारी दी। बलिदानी मोहम्मद रफीक के परिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें