फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: आर्य समाज मंदिर में साप्ताहिक हवन यज्ञ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। वैद प्रचार मंडल आर्य समाज मंदिर राजोेरी में रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। टारजन फूड इंस्पेक्टर नवनीत गुप्ता मुख्य यजमान रहे। उन्होंने परिवार सहित हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और ईश्वर से समाज एवं राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन

हवन यज्ञ के दौरान वातावरण वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो उठा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। वैद प्रचार मंडल आर्य समाज मंदिर के अध्यक्ष आत्म प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। कार्यक्रम में मातृ शक्ति की विशेष उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें