फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय से रिकॉर्ड चोरी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के दरहाल में बीडीओ कार्यालय में चोरी हो गई। चोर सारा रिकॉर्ड चुरा ले गए। इसके चलते ग्रामीण विकास विभाग की नींद उड़ी हुई है, वहीं दरहाल के पंचों-सरपंचों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बीडीसी चेयरमैन असलम मलिक, सरपंच बैतूल मलिक ने बताया की बीडीओ कार्यालय दरहाल मे पिछले कई सालों से घपले हो रहे थे और अब घपले का पर्दाफाश होने के डर से रिकॉर्ड चोरी कर लिया गया है। उन्होंने इसकी कड़ी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन ने असलम मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने बीडीओ दरहाल को लिखित में शिकायत दी थी और प्रदर्शन भी किया था। बताया था कि वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2018 के बीच जितने भी काम हुए हैं उन सब में हेराफेरी और बड़े पैमाने पर धांधलियां की गई हैं। चेयरमैन के अनुसार दरहाल में इन 4 वर्षों में ऐसे कार्यों का भुगतान कर दिया गया है जो जमीनी स्तर पर कहीं नहीं हुए और जो काम जमीनी स्तर पर किए गए, उनका भुगतान अभी तक लंबित है। इन मामलों की जांच के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा था और उसके कुछ दिन बाद ही बीडीओ कार्यालय में चोरी की वारदात हुई और सारा रिकॉर्ड चुरा लिया गया।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के उच्च अधिकारियों और डीसी राजोरी से मामले की जांच करवाने की अपील की है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजोरी से एक विशेष टीम ने बीडीओ कार्यालय दरहाल में पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य कई सुबूत जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें