फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर फूटा गुस्सा

Tue, 17 Nov 2015 01:30 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी राशन की किल्लत से जूझ रहे मंजाकोट क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार व सीएपीडी विभाग के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की गठबंधन सरकार व सीएपीडी विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दो माह से उन्हें सरकारी चीनी और आटा नहीं मिला है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मोहम्मद ताज, नसीर अहमद, शाहिद इकबाल, मोहम्मद बशीर आदि ने बताया कि सरकारी राशन न मिलने से उनके घरों में भूखे रहने की नौबत आ गई है। इतना ही नहीं बीपीएल परिवारों को भी दो माह का सरकारी राशन नहीं मिला है। मंजाकोट में लोग इतने गरीब हैं कि वे बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीद कर नहीं ला सकते हैं।

इससे बच्चों को दो वक्त का खाना खिला पाना भी संभव नहीं रह गया है। उन्होंने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर चीनी व आटा उपलब्ध नहीं है। जब भी डिपो पर राशन लेने जाओ वहां ताले लटकते नजर आते हैं।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी परेशानी सरकार तक पहुंचाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों में सरकारी चीनी व आटा उपलब्ध नहीं करवाया गया तो लोग सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें