फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: दंपती की हत्या पर सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका, सर्च में पैरा कमांडो और खोजी कुत्ते भी लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
-बगला ढोक में चलाया तलाशी अभियान, पूछताछ के लिए कुछ लोग हिरासत में लिए
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। जिले में कोटरंका के बगला ढोक में दंपती की गला रेत हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने इलाका घेर लिया है। तलाशी अभियान चलाकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पता लगाया जा रहा है कि कुछ दिनों में कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दंपती की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने जंगली इलाके और ढोक में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। बाद में पैरा कमांडो को भी सर्च में उतारा गया। खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि बगला ढोक में 10 से 12 परिवार रहते हैं। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पता लगाया जा रहा है कि पिछले दिनों में संदिग्ध गतिविधि तो नहीं देखी है। हालांकि, अभी पुलिस या सेना का कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। लेकिन, दंपती के कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें