फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: घर से थोड़ी दूरी पर मिला पुरुषोत्तम का क्षत-विक्षत शव, धारदार हथियार से ग्रामीण की बेरहमी से हत्या

Wed, 21 May 2025 06:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी

सार

राजोरी के ख्वास पुलिस चौकी इलाके के केरी गांव में सोमवार देर रात गांव के ही पुरुषोत्तम लाल (44) की बेरहमी से तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वास पुलिस चौकी इलाके के केरी गांव में सोमवार देर रात गांव के ही पुरुषोत्तम लाल (44) की बेरहमी से तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई। घर से कुछ ही दूरी पर पुरुषोत्तम की क्षत-विक्षत लाश मिली। सुबह हत्या का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।चौकी प्रभारी शौकत इकबाल ने बताया कि मंगलवार सुबह लोगों ने पुरुषोत्तम का शव पड़े होने की सूचना दी। हत्या सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि में की गई है।

हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई। हत्यारों ने तेज धार वाले हथियार से पुरुषोत्तम का पेट फाड़ दिया, जिससे उनकी आंतें बाहर आ गईं। निजी अंग भी हत्यारों ने काट दिया। पुलिस बेरहमी से हत्या किए जाने की वजहों के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


कुछ लोगों से पूछताछ चौकी प्रभारी के अनुसार,हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद नहीं हुआ है। न ही अभी तक किसी की गिरफ्तारी हो सकी है। हालांकि कुछ लोगो से पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। उधर, मृतक के परिजन ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि इस प्रकार से निर्मम हत्या कोई पेशेवर अपराधी ही कर सकता है। यदि जल्द सच सामने नहीं आया, तो वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें