संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर निवासी इफ्तखार अहमद को कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केसी वेणोगोपाल (सांसद) महासचिव एआईसीसी, प्रभारी संगठन द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष एआईसीसी के अनुमोदन से की गई है। वह एआईसीसी के सदस्य भी हैं और मणिपुर के एपीआरओ एआईसीसी प्रभारी भी रहे हैं।
इससे पहले इफ्तखार राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय समन्वयक थे और कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। वह एनएसयूआई के अखिल भारतीय चुनाव आयुक्त भी रहे हैं और आंतरिक संगठनात्मक चुनावों के दौरान 26 राज्यों के प्रभारी भी रह चुके है। इफ्तखार दिवंगत हाजी मोहम्मद अशरफ और फरजंद बेगम के बेटे हैं। वह गैर-राजनीतिक परिवार से हैं और उन्होंने अपना करियर कॉलेज अध्यक्ष एनएसयूआई राजोेरी के रूप में शुरू किया था। इसके बाद वह राज्य महासचिव और उपाध्यक्ष एनएसयूआई के रूप में पदोन्नत हुए। वह एआईसीसी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक और यूपी प्रभारी भी रहे हैं। उन्हें कुलपति और राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।