फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल राजोरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
सेना के आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुति करतीं कलाकार। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर के धनोर स्थित सेना के आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल (एजीपीएस) शिक्षाविदों, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सबसे आगे रहा है और स्कूली छात्र छात्राओं को समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए विविध गतिविधियों से अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए शनिवार को एक सांस्कृतिक सुबह का आयोजन किया गया, जिसमें यूएसए के एक कुशल भरतनाट्यम नर्तक वरन्या हरिहरन ने एजीपीएस के छात्रों के लिए नृत्य प्रस्तुत किया।
वहीं इस कार्यक्रम में एजीपीएस के पैट्रन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि शहर के कन्याओं के एसवीएस डिग्री कालेज के प्रिंसिपल हकीकत सिंह ईशर, बड़ी संख्या में एजीपीएस और डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन में वरन्या के किए गए नृत्यों को सभी ने खूब सराहा। उन्होंने एजीपीएस के छात्रों के साथ बातचीत की और यूएसए में छात्र के रूप में अपने अनुभव साझा किए ।
उन्होंने छात्रों को दृढ़ संकल्प के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया और जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एक निपुण भरतनाट्यम नर्तक के साथ बातचीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों को जीवन में अच्छा करने और भारत की संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें